241 yatra
र रविवार युवाओ द्वारा चलाई जा रही मुहिम का दायरा दिनोदिन बढ़ता चला जा रहा है, अपने लगातार #241_रविवारीय_सप्ताह में #आकाश_कुमार के नेतृत्व में जमुई प्रखण्ड परिसर से चलकर उझण्डी ग्राम तक साईकिल यात्रियों का 16 सदस्यीय समूह पहुँची। इस अवसर पर उझण्डी ग्राम में 30 पौधरोपण कर लोगो को पर्यवारण, स्वास्थ, स्वच्छता एवं शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर #आकाश_कुमार द्वारा बताया गया कि पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों को काटने की निंदा की जाती है। वृक्ष लगाने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और श्वास ऑक्सीजन का आदान प्रदान करते हैं। पेड़ न केवल केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है इन दिनों वाहनों और औद्योगिक फैक्ट्रियों से बहुत प्रदूषण निकल रहा है। वृक्षारोपण पर प्रकाश डालते हुए सदस्य #आकाशदीप_कुमार ने बताया कि वृक्षारोपण के लाभ बहुत ज्यादा हैं लेकिन हम अभी भी उनके महत्व की अनदेखी करते हैं। यह समय है कि हम यह महसूस करें कि पेड़ हमारे पर्यावरण के साथ-साथ हमारे सामाजिक और आर्थिक कल्याण के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। हम में से हर एक को जब भी संभव हो वृक्ष लगाना एक ज़िम्मेदारी के रूप में लेना चाहिए ताकि हम अपने ग्रह को जीवित रहने के लिए एक बेहतर स्थान बना सकें। इस अवसर पर उपस्थित सदस्य #संदीप_कुमार_रंजन, #विवेक_कुमार, #हरेराम_कुमार_सिंह, #आकाश_कुमार, #रणधीर_कुमार, #विनय_कुमार_ताती, #शेषनाथ_राय, #आकाशदीप_कुमार, #शेखर_कुमार, #अजीत_कुमार, #राजीव_कुमार, #शैलेश_भारद्वाज, #लड्डू_मिश्रा, #अभिषेक_आनंद, #बंटी_कुमारतथा #अमित_कुमार_सिन्हा। उपस्थित ग्रामीण- बबलू साव, सुरेंद्र ठाकुर, अंकित कुमार, प्रिंस कुमार, राजेंद्र ठाकुर, पवन ठाकुर, मदन कुमार नीरज, राकेश कुमार, शंकर ठाकुर, नरेश यादव आदि कई ग्रामीण उपस्थित थे।




Comments